The Bare Truth

ब्रेकिंग : IED ब्लास्ट में 3 जवान शहीद, कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर सर्च ऑपरेशन के दौरान हादसा

02 May 2026  

ब्रेकिंग : IED ब्लास्ट में 3 जवान शहीद, कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर सर्च ऑपरेशन के दौरान हादसा

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सर्च ऑपरेशन पर निकली फोर्स उस वक्त चपेट में आ गई, जब बिछाई गई IED को डिफ्यूज करने के दौरान जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।


घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र की है। विस्फोट में DRG के तीन जवान मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल रेस्क्यू कर बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।


शहीद जवानों में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढपाले शामिल हैं। वहीं घायल जवान परमानंद कोमरा का इलाज जारी है।


बताया जा रहा है कि क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों को देखते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web